मऊ, मई 12 -- मऊ, संवाददाता। बीते कुछ दिन तक बारिश और ठंडी हवा से जेठ के महीने में नवंबर जैसी गुलाबी सर्दी का अहसास कराने वाला मौसम फिर से तल्ख हो चला है। सोमवार को सुबह 9 बजे से ही आसमान से आग सी बरसती नजर आई। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए। यात्रा पर निकले लोग दोपहर में सड़कों के किनारे, रेलवे स्टेशन पर पेड़ों की छाया में अपने लिए राहत तलाशते दिखे। अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते पांच दिन की बारिश और सर्द हवा के कारण मौसम का आनंद ले रहे लोगों को फिर से तपिश का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होने तक 38 डिग्री तक पहुंचे तापमान के कारण लोग धूप से बचने की जुगत करते नजर आए। इसको लेकर राहगीरों ने पेड़ों की छाया में शरण ली। रेलवे स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.