बलिया, अप्रैल 19 -- बलिया, संवाददाता। अप्रैल (वैशाख) महीने की तेज धूप जून जैसी तपन का एहसास कराने लगी है। धूप और लू के कारण दोपहर में लोग घरों में दुबके रहे, आलम यह रहा कि सहालग के सीजन में भी शहर के हृदय स्थली चौक बाजार की दुकानें और सड़कें सुनी पड़ गई। इक्का-दुक्का जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग गमछा और छाता लेकर आते-जाते नजर आए। इन सबके बीच ऐसे किसान जिनके रबी फसलों की मड़ाई अब तक नहीं हुई है, वह बेहद खुश हैं चूकि तेज धूप में गेहूं की मड़ाई बेहतर तरीके से होती है। शाम पांच बजे के बाद बाजारों में रौनक बढ़ने लगी जो देर शाम तक रहा। यह भी पढ़ें- मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त रविवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने इस साल भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त किया है।अंग्रेजी का अप्रैल व हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.