हरिद्वार, फरवरी 12 -- धर्मनगरी में रोजाना तेज धूप से ठंड घट रही है। गुरुवार को दिन में धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। सुबह से शाम तक तेज धूप निकली रही। वहीं लगातार धूप खिलने से धर्मनगरी के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में आधे डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले करीब 14 दिनों से धर्मनगरी में खिल रही धूप ने गर्मी का अहसास दिलाया है। रात के समय भी लोगों को ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने और बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.