कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर देहात। जनपद में मौसम के साथ ही पारे में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ,लेकिन सूरज निकलते ही मौसम तल्ख होने लगा। दोपहर में तेज धूप के साथ पारा सामान्य से करीब चार डिग्री ऊपर व पहुंचने से बड़ी गर्मी के कारण हर किसी को छाया की तलाश रही। जबकि तेज धूप के बाद भी मौसम के करवट बदलने से चिंंतित किसान खेतों में डेरा डालकर गेहूं की कटाई व मड़ाई में जुटे रहे। जनपद में तापमान में इजाफा होने के साथ ही मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। रविवार रात में पारा सामान्य से साढे़ पांच डिग्री ऊपर पहुंचने से बढ़ी गर्मी से लोग परेशान रहे। सोमवार सुबह ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ,लेकिन सूरज निकलते ही मौसम में गर्माहट शुरू हो गई। दोपहर में तेज धूप के साथ पारा सामान्य से करीब चार डिग्री ऊपर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.