संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में तेज धूप के साथ गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। लगातार गर्मी से जन जीवन बेहाल हो रहा है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर आवागमन कम हो जा रहा है। घरों में एसी व कूलर के सहारे समय बिता रहे हैं। गर्मी में राह चलते लोग छांव की तलाश करते रहे। पशु पछियों पर भी गर्मी भारी पड़ रही है। जगह-जगह पशु गर्मी से हांफते मिल जा रहे हैं। मंगलवार के बाद पूर्वांचल में तापमान में थोड़ा कमी आने के आसार हैं।जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- तल्ख हुए धूप के तेवर, बढ़ा स्ट्रोक का खतरा सुबह दस बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी ने लोगों को पसीना से तर-ब-तर कर रहा है। गर्मी की वजह से राह चलते लोग छांव की तालश करते रहे। पानी के लिए पशु ...