हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। तेज धूप के साथ ही झुलसा देने वाली गर्मी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। जिसके चलते दोपहर के समय सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बस स्टाप में यात्री छांव तलाशते नजर आये। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 39 के पार हो गया है। मई माह के दस दिन सुकून से बीतने के बाद एक बार फिर से आसमान से आग बरसने का सिलसिला तेज हो गया है। जिससे जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल है। दोपहर होने से पहले ही तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो जाने को मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही दोपहर की गर्मी से बचाव के लिए पक्षी भी पानी में अठखेलियां करते सहज ही नजर आ जाते हैं। बस स्टाप में दोपहर के समय बसों के इंतजार में रोड किनारे खड़े यात्री छांव तलाशते हुए दुकानों के सामने खड़े हो रहे थे। जिस पर दुकानदार...