हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे तेज धूप के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही धूप तीखी रही, हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन इससे गर्मी से खास राहत नहीं मिली। मौसम में आए बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, वहीं गुरुवार को यह बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दिनभर उमस का असर भी बना रहा। आद्रता का स्तर करीब 35 प्रतिशत रहा, जबकि हवाएं लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ और लोग पसीने से बेहाल नजर आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.