बलिया, जून 6 -- बलिया, संवाददाता। आंधी-पानी भी लोगों को गर्मी और उमस से निजात नहीं दिला पा रहा है। मौसम की तल्खी के बीच बिजली की कटौती लोगों को और परेशान कर रहा है। ग्रामीण इलाकों ही नहीं बल्कि शहर में भी बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है। इसके चलते लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।

बिजली कटौती का प्रभाव रोज की तरह शनिवार की सुबह तेज धूप निकली। 10 बजे सूर्य की किरणों ने लोगों पर कहर बरपाना शुरु कर दिया। हवा नहीं चलने से गर्मी और उमस से परेशान होकर लोग छांव की तलाश में भटकते हुए नजर आ रहे थे। शुक्रवार को हुई बरसात के बाद निकली धूप से उमस इस कदर बढ़ गयी थी कि शरीर का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि शाम चार बजे शहर के अलावे जनपद के कुछ अन्य जगहों पर हुई बूंदाबादी से कुछ देर तक राहत जरुर मिली। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार की ...