तेज धूप के चलते फिर 36 डिग्री के पार पहुंच पारा
नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली। राजधानी में दिनभर की तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिल्ली का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। हवा में भी अब पहले जैसी नमी नहीं है। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है। 10 दिनों बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले दो अप्रैल को यह 36.8 डिग्री सेल्सियस था।वहीं, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 20 से 73 फी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.