मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- साहेबगंज हिसं। बाजार के सरकारी अस्पताल के समीप मंगलवार की दोपहर तेज धूप के कारण एक साइकिल सवार बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। साइकिल सहित गिरने से 18 वर्षीय विपिन कुमार जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसको इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। वह बैरिया गांव निवासी उमेश सहनी का पुत्र है। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे घर ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि विपिन किसी काम के सिलसिले में गांव से बाजार आया था। इस दौरान तेज धूप के कारण वह बेहोश हो गया और सड़क पर गिर गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से जन सुराज नेता जख्मी इससे उसे चोट भी आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...