भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार का मौसम दिनभर शुष्क रहा। तेज धूप के कारण गर्मी और उमस काफी बढ़ गई। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद सुबह से लेकर देरशाम तक कहीं भी बारिश नहीं हुई। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर एक डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में और तेज होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदलने की बहुत संभावना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : रविवार को दोपहर तक तेज धूप, उमस बढ़ी मौसमी सिस्टम में बदलाव के क...