तेज धूप के कारण गर्मी व उमस बढ़ी, तापमान में दो डिग्री की वृद्धि
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार का मौसम शुष्क व गर्म रहा। दिनभर तेज धूप के कारण दोपहर के अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिनभर उमस से लोग बेहाल रहे। दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 72 प्रतिशत रही। वहीं 2.2 किमी प्रतिघंटा की धीमी गति से पूर्वा हवा चलती रही। सोमवार को शहर में भीड़ के कारण जगह-जगह लगे जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल दिखे। स्कूली बसों में बैठे बच्चे पसीना से तरबतर दिखे。 यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल, सबसे गर्म दिन-रातआज आंधी व बारिश होने का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मई तक आंधी व बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 40 से 60 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.