मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। जिले में तेज धूप और लू के चलते राहगीर परेशान रहे। लू के थपेड़ों से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले का तापमान शनिवार को भी 45 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। तेज धूप और गर्म हवा से सड़कों पर सन्नाटा रहा। नगर के बाजारों में भी दोपहर क समय बंदी जैसा माहौल रहा। बाजारों में काफी कम लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। जिले का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह सात बजे से ही तेज धूप और गर्म हवा चलने से राहगीर परेशान दिखे। धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। यह भी पढ़ें- हीटवेव के बीच भीषण गर्मी से लोगों को नहीं मिल रही राहत बीएचयू के साउथ कैंपस के मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्...