संभल, अप्रैल 21 -- अप्रैल माह के अंतिम दिनों में ही गर्मी ने संभल में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। वहीं दोपहर होते-होते हालात और भी अधिक विकट हो जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार की सुबह से सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर के समय सूरज की तपिश इतनी तीव्र हो जाती है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- तापमान में हल्की गिरावट, फिर भी भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत सड़कों पर पहले की तुलना में चहल-पहल काफी कम दिखाई दे रही है। खासकर बाइक सवारों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.