शामली, मार्च 12 -- मार्च माह की शुरुआत के साथ ही जिले में तेज धूप और गर्मी का असर महसूस होने लगा है। पिछले कुछ दिनों में अचानक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दिन के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम दिखाई देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार हाल के दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में इस अचानक बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, गुरुवार तिराहा, एसटी तिराहा, अजंता चौक, फव्वारा चौक और विजय चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.