एटा, फरवरी 26 -- बीते कुछ दिनों से बढ़ती तपिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जिले में तापमान में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने गेहूं की फसल को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। यह गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समय फसल में दाना मिल्किंग स्टेज में है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो दाना समय से पहले सूख सकता है, जिससे वह पतला और छोटा रह जाएगा। इससे न केवल गुणवत्ता प्रभावित होगी, बल्कि पैदावार में भी भारी गिरावट आने का अनुमान है। किसानों से अनुरोध किया है कि फसल में नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करें। ध्यान रहे कि तेज हवा के दौरान सिंचाई न करें, वरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.