गाजीपुर, अप्रैल 16 -- गाजीपुर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तेज धूप के कारण हवा गर्म हो गई है, जिससे उमस में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचक महसूस कर रहे हैं। दोपहर के समय स्थिति और अधिक कठिन हो जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.01 और न्यूनतम 22.02 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ता तापमान के कारण वातावरण में भारीपन महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ कम देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज धूप और बढ़ी उमस ने बढ़ाई परेशानी सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को हो रही है। लोग गर्म हवा और उमस से बचने के लिए छाया और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। कई स्थान...