तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल
शामली, मई 15 -- शामली। बारिश और आंधी के बाद भी जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही निकल रही चिलचिलाती धूप और दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों से आमजन परेशान नजर आ रहे हैं। तेज गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही भी कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 41 डिग्री पहुंचने के आसार दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कें सूनी नजर आईं। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखाई दिए। वहीं गर्म हवाओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.