हाथरस, मई 27 -- हाथरस। नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- नौतपा के दूसरे दिन 40 डिग्री पहुंचा पारा, लोग हलकान गर्मी का असर दोپहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। मंगलवार को उमस और तेज गर्मी के कारण लोगों को दिनभर बेचैनी महसूस हुई। खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम छह बजे तक गर्म हवाओं का असर अधिक दिखाई दिया। भीषण गर्मी के चलते लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शहर के प्रमुख बाजारों, रोडवेज बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की ...