रुद्रपुर, मई 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह गर्म बना हुआ है। लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेहाल लोग, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा भीषण गर्मी का असर सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। वहीं, बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिला। मौसम व...