तेज धूप और गर्मी बढ़ने से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
गाजीपुर, जून 7 -- गाजीपुर। सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। हर केंद्र तेज धूप व गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, तेज बुखार, डायरिया के मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में उपचार कराने के लिए दोपहर 12:00 बजे तक कुल 728 मरीज पहुंचे थे। इनमें अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त, तेज बुखार के मरीज बढ़े है। चिकित्सकों ने मरीजों के सेहत की जांच करते हुए नि:शुल्क दवाएं भी दिया। उन्होंने बताया कि मरीज सहित तीमादारों को बीमारियों से बचाव के लिए भी सुझाव दिया गया। इसमें बुजुर्गों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.