हरदोई, जून 15 -- हरदोई। सोमवार को जिले में मौसम पूरी तरह साफ रहा। अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल नहीं होने के कारण दिनभर तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा। पश्चिम दिशा से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं भी लोगों को खास राहत नहीं दे सकीं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आर्द्रता 54 प्रतिशत तथा शाम को 50 प्रतिशत रही। जिले में वर्षा शून्य दर्ज की गई। साफ मौसम और तेज धूप के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आए तथा ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। यह भी पढ़ें- धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, दिनभर पसीने से बेहाल रहे लोग विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा...