तेज धूप और गर्मी ने परेशानी बढ़ाई
गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम। शहर में पड़ रही तेज धूप और गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से ही बहुत तेज धूप खिली रही। मुख्य बाजार और सड़कें पूरी तरह से सुनसान नजर आईं। पूरा दिन मौसम बिल्कुल साफ रहा और आसमान से तेज धूप निकली। गर्मी की वजह से काम पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी से अभी कोई बड़ी राहत मिलने वाली नहीं है। यह भी पढ़ें- हीट वेव की दस्तक, 39.5 डिग्री पहुंचा पारा मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक शहर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लोगों को बिना किसी बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.