तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, दो दिन में पांच डिग्री चढ़ा पारा
गाजीपुर, जुलाई 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, वहीं अब तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही निकल रही कड़ी धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के बढ़ी हुई नमी के चलते लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों में जिले के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि उमस के कारण लोगों को इससे अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी और उमस का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पेय पदार्थों और ठंडी ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.