तेज धूप और उमस से बीमार हो रहे बच्चे
मधुबनी, जून 8 -- मधुबनी। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार सुबह से ही तेज गर्मी और अधिक उमस के कारण बीमार बच्चों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। अस्पताल में वायरल बुखार, दस्त (लूज़ मोशन), उल्टी की प्रवृत्ति और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याओं से पीड़ित बच्चों का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक बढ़े तापमान और नमी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुणाल शंकर ने बताया कि इस मौसम में वायरल संक्रमण होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि जब तक वातावरण में उच्च तापमान और अधिक आर्द्रता बनी रहेगी, तब तक वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बच्चों के बीमार होने का बढ़ा खतरा वायरल फीवर का सामान्य चक्र तीन से पांच दिनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.