तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान
मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप हो जाने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं, जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान बिजली कटौती ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। बीते पंद्रह दिनों से रात में बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। धूप और उमस भरी गर्मी से लोग शाम पांच बजे तक परेशान रहे। दिन में तेज धूप हो जाने से लोगों को गंतव्य तक की यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.