तेज धूप और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, मक्का सुखाने में जुटे किसान
संभल, जुलाई 4 -- जनपद में शनिवार सुबह से ही सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह चढ़ते ही तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घर से बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जबकि बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल कम दिखाई दी। गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण भी राहत देने के बजाय गर्म हवा फेंकते नजर आए। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, तेज धूप किसानों के लिए राहत लेकर आई। पिछले दिनों की नमी के बाद शनिवार की तेज धूप का लाभ उठाते हुए किसान खेतों और खुले स्थानों पर मक्का सुखाने में जुटे दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- Rampur News: आसमान से बरसी आग, लोग हाल-बेहाल बिजली कटौती ने रुलाया किसानों का कहना है कि अच्छी धूप मिलने से मक्का जल्दी सूख जाएगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.