तेज धूप और उमस ने फिर किया बेहाल, लोग परेशान
कानपुर, मई 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ हवा बंद रहने से लोग उमस से बेहाल हो गये। दोपहर के वक्त काम से निकले लोगों को सिर छिपाने के लिये छायादार जगह खोजनी पड़ी। वहीं प्यास से व्याकुल स्कूली बच्चे हैंडपंप पर भीड़ लगाये नजर आये। दो दिन की बूंदाबादी और सर्द हवाओं के कारण मौसम का आनंद ले रहे लोगों के लिये शनिवार का दिन फिर भारी पड़ा। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होने तक 31 डिग्री तक पहुंचे तापमान के कारण लोग धूप से बचने की जुगत करते नजर आये। इसको लेकर राहगीरों ने पेड़ों की छाया में शरण ली। वहीं स्कूल की छुट्टी होने पर तपिश से जूझते बच्चे हैंडपंप पर पानी पीकर गला तर करते नजर आये। वहीं दोपहर की तपिश के बाद शाम को हवा का रुख एकदम शांत हो जाने से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.