चंदौली, जून 19 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जून माह की भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर आसमान से बरस रही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की हल्की आवाजाही के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पछुआ हवा चलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कें तपने लग रही हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल गुरुवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोपहर होते-होते बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग सिर ...