चंदौली, जून 17 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जून माह की उमसभरी भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर आसमान से बरस रही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की हल्की आवाजाही के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गर्म पछुआ हवा चलने के कारण लू और गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कें तपने लग रही हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। हाल यह है कि दोपहर होते-होते बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लेकर चलने को मजबूर हैं। गर्म हवाओं ...