अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर, संवाददाता। आदमपुर बिजलीघर की इनकमिंग वीसीबी मशीन में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। तेज धमाके के संग बिजलीघर कंट्रोल रूम में धुंआ भर गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके साथ ही 18 गांवों की बिजली ठप हो गई है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे उप संस्थान से बिजलीघर को आपूर्ति मिली। अचानक इनकमिंग वीसीबी में तेज धमाके के संग फाल्ट हो गया। इसके साथ ही बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर मची अफरातफरी के बीच यहां मौजूद एसएसओ ने जेई व एसडीओ समेत आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। यह मशीन लाखों रुपये कीमत की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- महानगर में बिजली खंभे में लगी आग, नगराम के 80 गांव की बिजली ठप क्षेत्र के 18 गांवों की बिजली ठप हो गई है। एक्सईएन राजेश प्रसाद ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति ब...