हरदोई, मई 9 -- हरदोई। बेनीगंज उप विद्युत केंद्र के अंतर्गत प्रताप नगर फीडर क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर में शनिवार को अचानक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। घटना के बाद पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पहले तेज आवाज आई और फिर धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के एसडीओ को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण अभिषेक पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, उमेश कुमार पाण्डेय, ब्रजेश, अनुज आदि ने जल्द नया ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...