संभल, अप्रैल 3 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन में शुक्रवार शाम दुकान पर इनवर्टर चालू करते समय इनवर्टर की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसमें दुकान से संचालक घायल हो गया। सौंधन गांव निवासी पिंटू पुत्र रतनलाल कुमार शाम को सरकारी मार्केट में अपनी दुकान पर इनवर्टर चालू करने के लिए बटन दबा रहा था। जैसे इनवर्टर ऑन किया तो उसकी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसमें पास खड़ा दुकान संचालक पिंटू घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...