सासाराम, मई 3 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। तेतराढ़ बाजार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कटिंग व वेल्डिंग का काम कर रहे 60 वर्षीय यदुवीर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह यदुवीर अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी एक ग्राहक केमिकल युक्त ड्रम कटिंग कराने के लिए लेकर पहुंचा। बताया जाता है कि यदुवीर ने गैस कटर से ड्रम काटना शुरू किया। तभी अचानक ड्रम के भीतर गैस भर गई और तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। विस्फोट की आवाज से पूरा बाजार दहल उठा। यह भी पढ़ें- तेज धमाके के साथ ड्रम के फटने से मिस्त्री घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.