बाराबंकी, अप्रैल 14 -- सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), संवाददाता। जिले के बदोसराय कस्बा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में सोमवार की देर रात धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रातभर करीब एक सौ घरों में अंधेरा रहा। बदोसराय कस्बा में लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार की देर रात पहले स्पार्किंग हुई। इसके बाद तार में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी। जब तक कुछ कार्रवाई बिजली विभाग कर पाता इससे पहले ही तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। अंदर भरा तेल छिटक कर फैल गया। जिससे आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना से हड़कंप मच गया।विद्युत विभाग में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। इसकी बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.