कानपुर, फरवरी 25 -- बोर्ड एग्जाम के बीच तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों पर कार्रवाई का दौर लगातार जारी है। इसी तरह चकेरी के अहिरवां संजीव नगर स्थित सत्संग भवन गेस्ट हाउस में मंगलवार देर रात तेज धमक में डीजे बजने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर सिंह पहुंचे, जहां डीजे बजता मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर तिवारीपुर कालीबाड़ी निवासी डीजे संचालक राहुल कुमार के रिपोर्ट दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.