औरैया, फरवरी 10 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला वाली गली में तेज दुर्गंध आने की सूचना पर सोमवार देर रात पुलिस दौड़ पड़ी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या घटना सामने नहीं आई। पुलिस कंट्रोल रूम को करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया था कि गली में खड़े दो ऑटो से तेज बदबू आ रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ऑटो समेत आसपास के स्थानों की तलाशी ली। काफी देर तक जांच के बाद भी कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना पूरी तरह फर्जी निकली। लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि के इस तरह की सूचनाएं न दें, जिससे पुलिस का समय अनावश्यक रूप से नष्ट होता है और आपातकालीन सेव...