बुलंदशहर, मई 1 -- ककोड़ रोड स्थित रूरी होम्स प्राइवेट लिमिटेड (एक्सपोर्ट फर्नीचर यूनिट) पर गुरुवार शाम आए तेज तूफान ने तबाही मचाई। आंधी और बारिश के तेज दबाव के चलते फैक्ट्री की करीब 100 फीट लंबी दीवार झुक गई, जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई है। हालांकि दीवार अभी गिरी नहीं है, लेकिन उसकी हालत जर्जर बताई जा रही है और कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए दीवार के आसपास रेड रिबन लगवा दिया है, ताकि कोई भी व्यक्ति उसके पास न जाए। फैक्ट्री के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद फुरकान अंसारी ने बताया कि गुरुवार शाम अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी, जिसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि मजबूत दीवार भी दबाव नहीं झेल सकी और झुक गई।उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.