शामली, मई 4 -- शामली। देर रात आये तेज तूफान और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकी। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वही बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव और कीचड फैल गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गत रविवार देर रात्रि अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के चलने से गर्मी के बीच अपने मकानों की छतों और आंगन में हो रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। सो रहे लोगों में जाग हो गई और झमाझम बारिश होने के बाद लोग लोग अपने घरों में दुबक गए। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत जिसके बाद तेज तूफान और बारिश हुई। तेज तूफान से आम और लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे बाग मालिक काफी चिंतित नही आये। कच्चा आम टूटकर जमीन पर गिर गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.