हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र की महिला पुलिस कार्मिकों के लिए अच्छी खबर है। आईजी अब कुमाऊं की तेज-तर्रार महिला इंस्पेक्टर और दरोगाओं को थाना-चौकी की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने छह जिलों के पुलिस कप्तानों से पात्र कार्मिकों की सूची मांगी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग की यह पहल महिला पुलिस कार्मिकों का हौसला बढ़ाएगी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने महिला पुलिस कार्मिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है। कुमाऊं के छह जिलों में तैनात तेज-तर्रार महिला निरीक्षकों और दरोगाओं को फील्ड में अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए थाने और चौकियों का प्रभारी बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आईजी का प्राथमिक उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और उन्हें तकनीकी रूप से और अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.