कानपुर, फरवरी 28 -- कल्याणपुर। पनकी में तय सीमा से अधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही क्षेत्र के अन्य गेस्ट हाउस, पार्टी लॉन व मैरिज हॉल के संचालकों को रात्रि दस बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी। पनकी मंदिर चौकी में तैनात दारोगा प्रभात मिश्र ने बताया कि गुरुवार रात सवा ग्यारह बजे सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में स्थित दि कश रेस्टोरेंट एण्ड रूफटॉप में एक कार्यक्रम के दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवा दिया। दारोगा की तहरीर पर पनकी पुलिस ने योगेंद्र विहार नौबस्ता निवासी रेस्टोरेंट संचालक अमन व मलिक अमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि बो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.