अल्मोड़ा, मई 28 -- रानीखेत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की तरफ से मीडियम पेसर टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अल्मोड़ा जिले से तेज गेंदबाज चयन कार्यक्रम 30 मई को यहां नर सिंह मैदान रानीखेत में आयोजित किया जाएगा। उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि प्रतिभागी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, विगत तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाण लेकर आएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...