फतेहपुर, अप्रैल 26 -- थरियांव, संवाददाता। भीषण गर्मी के चलते एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रविवार शाम कानपुर प्रयागराज हाईवे में भारतपुर मोड़ के पास हुई, जहां शादी समारोह में जा रहा एक परिवार बाल-बाल बच गया।सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज निवासी सूरज मौर्य अपने परिवार के साथ रविवार को खागा कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार का इंजन अधिक गर्म हो गया। चालक ने स्थिति भांपते हुए वाहन को हाईवे किनारे रोका और बोनट खोलकर जांच करने लगा। इसी दौरान अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रेलर धू-धू कर जला, बाल-बाल बचा चालक कार में सवार सुनीता देवी, काजल देवी और शिवा मौर्य ने स्थिति को देखते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घ...