वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। तेज गर्मी से इस बार अप्रैल में ही सब्जी के खेतों में पानी की खपत दोगुनी हो गई है। किसानों को हफ्ते में दो बार सिंचाई करनी पड़ती है। इससे उनकी लागत बढ़ गई है। पैदावार पर भी असर पड़ने का अंदेशा है। शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने अपने प्रक्षेत्र में इस पर अध्ययन शुरू कर दिया है। किसानों से फीडबैक लिया जा रहा है। मौसम की जानकारी देने वाले पोर्टल 'एक्युवेदर' के अनुसार पिछले तीन वर्षों में वाराणसी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस था। इस साल यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यह भी पढ़ें- UP Wather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी; बढ़ता जा रहा तापमान, वाराणसी, प्रयागराज समेत 22 जिलों में लू का अलर्ट पिछले कई वर्षों में अप्रैल में इतनी इंटेंसिटी (त...