हल्द्वानी, जून 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गर्मी और मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस के कारण लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या हो रही है। अस्पतालों में घमौरियां, खुजली, त्वचा पर लाल रंग के धब्बे और रैशेज जैसी समस्याओं के मरीज लगातार आ रहे हैं। बेस अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष के अनुसार, इन दिनों अस्पताल में प्रतिदिन एक से दो मरीज त्वचा संबंधी एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में रोजाना चार से पांच मरीज ऐसे आ रहे हैं जो खुजली, रैशेज और त्वचा में जलन की समस्या से परेशान हैं। डॉ. मनीष ने बताया कि अत्यधिक पसीना, धूल और त्वचा पर नमी बने रहने से बैक्टीरिया व फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील त्व...