तेज गर्मी के साथ बढ़े बुखार के मरीज, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़
रुडकी, मई 17 -- मौसम में अचानक आए बदलाव और तेज गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर से लेकर देहात तक बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश मरीज तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी, कमजोरी और थकान की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर इसे वायरल संक्रमण और बढ़ते तापमान का असर मान रहे हैं। साथ ही मौसम को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुबह से ही पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.