हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता पिछले 20 दिनों से आंदोलन स्थल पर डटी हुई हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, जबकि उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष अनिशा ने बताया कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में स्पष्ट घोषणा नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं और अब वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.