भदोही, मार्च 28 -- ज्ञानपुर। मौसम का बदल रहा मिजाज किसानों को सांसत में डल दे रहा है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे तेज गरज-चमक संग हल्की बारिश हुई तो किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि शनिवार की सुबह आठ बजे धूप खिला तो कृषकों ने राहत की सांस ली। किसानों की माने तो इन दिनों गेहूं फसल की कटाई चल रही है। अगार में बोए गए गेहूं फसल तीन दिन से कट रहे हैं। सिवान में किसान युद्ध स्तर से गेहूं फसल की कटाई संग मड़ाई काम में जुटे हैं। ऐसे में बदल रहा मौसम का मिजाजा अन्नदाताओं को सांसत में डाल दे रहा है। किसानों ने बताय कि दस दिन मौसम साफ रहे तो ज्यादातर किसान गेहूं फसल की कटाई संग मड़ाई का काम खत्म कर लेंगे। तेज हवा चलने से कुछ स्थानों पर अरहर की तैयार फसल भी गिर पड़ी है। इन दिनों बारिश हुई तो गेहूं, चना-मटर संग अरहर फसल को काफी नुकसान होगा। ऐसे में बदलते ...