श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती,संवाददाता। चैत्र महीना किसानों को डरा रहा है। खराब मौसम का असर दिखा और शुक्रवार को तेज गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से गोशाला के केयर टेकर अधेड़ की मौत हो गई। बारिश व हवा से कई स्थानों पर गेहूं की फसल गिर गई और जलभराव की नौबत आ गई। शुक्रवार को 15.6 मिलीमीटर बरसात हुई है। कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह से आकाश में घने बादल छा गए और दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश का सिलसिला रुक रुक कर शाम तक चलता रहा। शाम चार बजे तक जिले में 15.6 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड किया गया। हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण रतनापुर क्षेत्र में खेतों की फसल गिर गई। बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शनिवार को भी बारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.