तेज गरज के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
बिजनौर, जून 12 -- चांदपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। रातभर आसमान में बिजली की तेज गरज और चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश होने से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। उनका कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलेगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम होगी। वहीं लगातार हुई बारिश के कारण चांदपुर थाना परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- तेज गरज के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत परिसर में पानी भर जाने से फरियादियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी जमा होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.